लाइव न्यूज़ :

कानपुर: सरकारी अस्पताल में 4 मरीजों की मौत, परिजनों का आरोप- खराब एसी की वजह से गई जान

By भारती द्विवेदी | Updated: June 8, 2018 12:17 IST

एयर कंडीशनिंग सिस्टम के ठप पड़ने की वजह से आईसीयू की मशीनें काम नहीं कर रही थीं।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून: उत्तर प्रदेश में एक बार स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई उजागार हुई है। कानपुर के गणेश शंकर विद्यालय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में चार मरीजों की मौत हो गई है। लोगों के मुताबिक उनकी मौत का कारण आईसीयू में एयर कंडीशनिंग सिस्टम के खराबी के कारण हुई है। एयर कंडीशनिंग सिस्टम के ठप पड़ने की वजह से आईसीयू की मशीनें काम नहीं कर रही थीं। वहीं गणेश शंकर विद्यालय मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल का कहना है- 'दो लोगों की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। वहीं बाकी दो लोगों की मौत पुरानी बीमारी की वजह से हुई है। एसी प्लांट को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।' 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "उत्तम प्रदेश" में अस्पतालों की लापरवाही की ये कोई पहली खबर नहीं हैं। पिछले एक-दो सालों में वहां के अस्पलातों के लेकर ऐसी कई खबर आ चुकी हैं, जिनमें अस्पताल की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। पिछले साल गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण 36 बच्चों की मौत कौन भूल सकता है। हाल ही में यूपी के ही एक अस्पताल की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें मरीज के कटे पैर को ही उसका तकिया बना दिया गया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए