लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के कालाहांडी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 मारे गए नक्सली

By भाषा | Updated: September 9, 2020 17:20 IST

एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सल विरोधी अभियान से जुड़े अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए और एक एसओजी जवान घायल हो गया। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई।SOG ने कहा कि एसओजी, डीवीएफ और सीआरपीएफ की और टीमों को तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया है।

भुवनेश्वर: नौ सितंबर (भाषा) ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक जवान भी घायल हो गया।

नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए और एक एसओजी जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया है। एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली। उन्होंने कहा कि एसओजी, डीवीएफ और सीआरपीएफ की और टीमों को तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया है। भाषा शुभांशि दिलीप दिलीप

टॅग्स :नक्सलइंडियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए