लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 394 नए मामले, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 3, 2021 10:52 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 394 नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2.87 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,549 हो गई है।

राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में दो जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में महामारी के सबसे ज्यादा 81 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी और मेडचल मल्काजगिरि में क्रमश: 36 और 31 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,87,502 हो गई है जिनमें से 2,80,565 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

तेलंगाना में इस समय 5,388 मरीजों का उपचार चल रहा है और शनिवार को 40,190 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी जबकि स्वस्थ होने की दर 97.58 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर