लाइव न्यूज़ :

जींद में 39 छात्र कोरोना से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:39 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 18 नवम्बर जींद जिले में 39 स्कूली विद्यार्थियों और 10 अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

उपायुक्त (डीसी) डा. आदित्य दहिया ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद अब तक 4810 विद्यार्थियों के नमूने लिए गए हैं। उनमें से 4651 नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 39 विद्यार्थियों और 10 अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर छात्र का कोविड-19 परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार संक्रमित छात्र 9वीं से 12वीं कक्षा में पढते हैं। बच्चों को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्हें मास्क की महत्ता से भी अवगत कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर