लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 3886 नये मामले, 107 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:23 IST

Open in App

जयपुर, 26 मई राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3886 नये मामले सामने आये हैं वहीं इस घातक संक्रमण से 107 और लोगों की मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3886 नये मामले आये ।

नये मामलों में राजधानी जयपुर में 779, जोधपुर में 340, अलवर में 284, हनुमानगढ में 202,गंगानगर-उदयपुर में 201-201, पाली में 151, सीकर में 145, कोटा में 136, बीकानेर में 133 नये मामले शामिल है।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आयी है।

इसके अनुसार इस दौरान राज्य में 13,192 लोगों के ठीक हुए जिससे राज्य में अब तक 8,41,602 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके है। अब राज्य में 78,126 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है। मंगलवार को यह संख्या 87,530 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए