लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 3,840 नए मामले, नौ और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 10:51 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में इजाफा जारी है और 3,840 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,885 हो गयी है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को बुलेटिन जारी कर इस बारे में बताया।

राज्य सरकार द्वारा दी गयी 15 अप्रैल रात आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार, संक्रमण से नौ और लोगों की मौत होने के बाद, इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,797 हो गयी है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 505 मामले आये हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 407 मामले और निजामाबाद में 303 मामले आये हैं।

राज्य में वर्तमान में 30,494 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1198 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,09,594 हो गयी है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 1.21 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और अब तक कुल 1.14 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी पर 3.08 लाख से अधिक की जांच हुई है।

राज्य में मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 90.55 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर क्रमश: 1.2 प्रतिशत और 87.8 प्रतिशत है।

एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में 15 अप्रैल को 22.90 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली जबकि 3.36 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए