लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की 38 आदिवासी महिलाओं का मध्य प्रदेश के ग्रामीणों ने किया अपहरण

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:06 IST

Open in App

कोटा, सात जनवरी मध्य प्रदेश के एक गांव के 100 से अधिक लोगों के एक समूह ने राजस्थान से 38 आदिवासी महिलाओं और बच्चों को इस संदेह के आधार पर अगवा किया कि उनके यहां के पुरुष उनकी मोटरसाइकिल चुराने में शामिल थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि राजस्थान पुलिस इस अपराध के कुछ ही घंटों के भीतर बुधवार दोपहर को मध्य प्रदेश से अपहृत महिलाओं और बच्चों को छुड़ाने में कामयाब रही और छह अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके हथियार और गोला-बारूद और अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली।

उनहेल थाने के एसएचओ भंवर सिंह ने बताया कि राजस्थान के झालवाड़ जिले के उनहेल थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अलोट थाना अंतर्गत कलसिया गांव के लोगों ने आदिवासी महिलाओं के अंतरराज्यीय अपहरण का जघन्य अपराध किया।

सिंह ने कहा कि कंजर जनजाति समुदाय के कई परिवार अपने पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंतरराज्यीय सीमा पर अस्थायी तंबूओं में रहते हैं ।

उन्होंने कहा कि इन जनजातीय लोगों पर अक्सर स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न अपराधों में शामिल होने की आशंका जतायी जाती है ।

उन्होंने कहा कि सामूहिक अपहरण के इस अपराध की घटना के पीछे का कारण पड़ोसी रतलाम जिले के कलसिया गांव से संबंधित किसी की मोटरसाइकिल की चोरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?