लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 38 नये मामले

By भाषा | Updated: October 31, 2021 14:46 IST

Open in App

पुडुचेरी, 31 अक्टूबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,013 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में लगातार सातवें दिन संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,857 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि 2,662 नमूनों की जांच में से 38 में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में 45 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,726 हो गई। उन्होंने बताया कि यहां अब 430 मरीजों का उपचार चल रहा है। विभाग के निदेशक ने बताया कि यहां अब तक टीके की 11,29,340 खुराक लगाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर