लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में आईएम और सिमी के 38 दोषियों को मिली फांसी की सजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 18, 2022 16:04 IST

अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट ने सजा पर सुनावाई 8 फरवरी को पूरी कर ली थी और इस सीरियल ब्लास्ट में कुल 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कुल 78 आरोपियों में से 49 दोषियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत धामकों का दोषी माना गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे26 जुलाई 2008 को गुजरात के अहमदाबाद में एक के बाद एक हुए कुल 21 बम धमाके हुए थेइन बम धमाकों में 56 लोगों के मौत हुई थी, वहीं 220 से अधिक लोग जख्मी हुए थेधमाकों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी ने ली थी

अहमदाबाद: गुजरात की स्पेशल कोर्ट ने साल 2008 में अहमदाबाद में हुए बम धमाकों के दोषियों को 14 साल बाद सजा सुनाते हुए 38 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। वहीं कोर्ट ने 11 अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है।

कोर्ट ने सजा पर सुनावाई 8 फरवरी को पूरी कर ली थी और इस सीरियल ब्लास्ट में कुल 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कुल 78 आरोपियों में से 49 दोषियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत धामकों का दोषी माना गया था।

वहीं इन 49 इन दोषियों में एक अयाज सैयद को सरकारी गवाह बनने के कारण बरी कर दिया गया था बाकि 29 आरोपियों को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। इस फैसले को सुनाने के साथ कोर्ट ने सरकार को भी आदेश दिया कि वो ब्लास्ट में मारे गए पीड़ितों के परिजनों को 1 लाख रुपये और गंभीर तौर पर घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये और मामूली जख्मियों को 25 हजार रुपए की मदद प्रदान करे।

मालूम हो कि 26 जुलाई 2008 को गुजरात के अहमदाबाद में एक के बाद एक हुए कुल 21 बम धमाके में 56 लोगों के मौत हुई थी वहीं 220 से अधिक लोग इस हमले में जख्मी हुए थे।

इन धमाकों के बाद इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी- बांग्लादेशी आतंकी संगठन) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कई भारतीय समाचार संस्थानों को इस मामले में ईमेल भेजे थे।

गुजरात एटीएस ने हमले के बाद मामले की पड़ताल करते हुए मुफ़्ती अबू बशीर, नासिर रंगरेज, हुसैन इब्राहीम, हासिल मोहम्मद, अब्दुल क़ादिर मुफ़्ती बशर, सफ़दर मंसूरी और सफ़दर नागोरी सहित अन्य 50 और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही एटीएस ने इस मामले में अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की थी।

दिसबंर 2009 में कुल 78 आरोपियों के खिलाफ मामले में ट्रायल शुरू हुआ। ट्रायल के दौरान कुल 1100 गवाहों ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। इस सीरियल बलास्ट का मास्टर माइंड यासीन भटकल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, जबकि दूसरा कुख्यात आतंकी अब्दुल सुभान उर्फ तौकीर कोचिन की जेल में बंद है।

टॅग्स :अहमदाबादबम विस्फोटआतंकवादीआतंकी हमलानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील