लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सात जिलों के 3704 गांव अभावग्रस्त घोषित

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:02 IST

Open in App

जयपुर, 25 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने राज्य के अतिवृष्टि प्रभावित सात जिलों के 3704 गांवों को अभावग्रस्त घोषित करने व यहां के किसानों को राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से कृषि आदान-अनुदान वितरित किए जाने का निर्णय किया है।

एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

उल्लेखनीय है कि मानसून में अत्यधिक वर्षा से फसल खराब होने की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग ने छह अगस्त 2021 को राज्य के सभी जिलों में विशेष गिरदावरी आकलन करवाने के निर्देश जारी किए थे।

विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट के आधार पर धौलपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, बूंदी, कोटा और बारां के 3704 गांवों की खरीफ फसलों में 33 प्रतिशत एवं इससे अधिक के नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है। इनमें बारां के 1236, बूंदी के 469, धौलपुर के 72, झालावाड़ के 1177, कोटा के 485, सवाई माधोपुर के 41 तथा टोंक के 224 गांवों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल के नुकसान का आकलन किया गया है।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने इन 3704 गांवों को अभावग्रस्त घोषित करने तथा इनमें प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान देने की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए