लाइव न्यूज़ :

पंजाब में नगर निकाय चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 फरवरी पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार दोपहर 12 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा।

जगरांव,बटाला, रूपनगर,राजपुरा, तरण तारण और बठिंडा सहित कुछ स्थानों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच छिटपुट झड़प और बहस होने की खबरें मिली हैं।

पंजाब में आठ नगर निगमों-अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा के 2,302 वार्डों तथा 109 नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कुल उम्मीदवारों में से 2,832 निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2,037 सत्तारूढ़ कांग्रेस के और 1,569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं।

भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और बसपा के उम्मीदवारों की संख्या क्रमशः 1,003, 1,606 और 160 है।

दोपहर तक वोट डालने वालों में प्रमुख रूप से पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और आप विधायक अमन अरोड़ा शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 4,102 मतदान केंद्र बनाए हैं जिनमें से 1,708 को संवेदनशील और 861 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है।

राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि शाम चार बजे तक मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले मतदाताओं को मतदान करने दिया जाएगा।

मतदान के लिए लगभग 7,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई गई हैं। मतगणना 17 फरवरी को होगी।

प्रवक्ता ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगभग 19,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मजीठा में मीडिया से बात करते हुए, सत्तारूढ़ कांग्रेस पर शहरी स्थानीय निकाय चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कांग्रेस-नीत सरकार पर अपने शासन के दौरान कोई भी विकास कार्य नहीं करने का भी आरोप लगाया। पंजाब के कई स्थानों पर मतदान केंद्रों पर सुबह बुजुर्ग और अन्य लोग पहुंचने लगे थे।

महामारी के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर से मतदाताओं की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए