लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 363 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 13:48 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 दिसम्बर ओडिशा में कोविड-19 के 363 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,26,596 हो गए। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,839 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 30 जिलों में से 27 में ये नए मामले सामने आए। नए 363 मामलों में से 208 विभिन्न पृथक केन्द्रों में सामने और 155 पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित पाए गए।

इनमें से सबसे अधिक 50 मामले मामले खुर्दा और फिर 35 सुंदरगढ़ जिले में सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और संक्रमित लोगों की मौत हो गई।’’

उसने बताया कि इनमें से दो लोग सुंदरगढ़ और एक व्यक्ति कालाहांडी का था।

राज्य में अभी 3,057 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 3,21,647 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि अभी तक ओडिशा में कुल 66.35 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए