लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कानपुर में कोरोना वायरस के 35 नये मामले आये सामने, जानें शहर में कुल संक्रमितों की संख्या

By भाषा | Updated: April 26, 2020 17:43 IST

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को दो पुलिसकर्मियों और एक पत्रकार सहित 15 लोगों के नमूनों की जांच से उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकांश मामले मुन्नापुरवा, कर्नलगंज, कुलीबाजार और अनवरगंज से हैं।कानपुर में अब तक कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 185 हो गयी है ।

कानपुरकानपुर जिले में शनिवार शाम से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नये मामले सामने आये हैं । इस प्रकार इस जिले में ऐसे मामलों की संख्या बढकर अब 185 हो चुकी है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक शुक्ला ने रविवार को बताया कि 185 मामलों में से नौ लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके जबकि तीन लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब कोविड—19 के सक्रिय मामलों की संख्या 173 है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को दो पुलिसकर्मियों और एक पत्रकार सहित 15 लोगों के नमूनों की जांच से उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि रविवार को 13 महिलाओं सहित 20 और लोग संक्रमित पाये गये।

अधिकांश मामले मुन्नापुरवा, कर्नलगंज, कुलीबाजार और अनवरगंज से हैं । ये सभी हॉटस्पॉट जोन हैं । शुक्ला ने बताया कि नये मामलों के साथ ही कानपुर में अब तक ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 185 हो गयी है । मरीजों के संपर्क में आये लोगों की तलाश की जा रही है । कारोना वायरस मामलों की संख्या में अचानक आयी बढोतरी से लगता है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रह रहे लोग अभी भी लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

सीएमओ ने कहा कि लोग अभी भी बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं । उन्होंने जनता से अपील की कि वह घर पर ही रहे ताकि कोरोना वायरस के जोखिम को कम करने में मदद मिले।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप