लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के सोलन में ट्रक और बस की टक्कर में 35 लोग घायल

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:42 IST

Open in App

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रविवार को एक ट्रक और बस की टक्कर में कम से कम 35 लोग घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना दिन में करीब साढ़े 11 बजे जबली-धर्मपुर राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। बस में कुल 32 यात्री सवार थे जबकि ट्रक में तीन लोग सवार थे। यात्रियों से भरी बस चंडीगढ़ की ओर जा रही थी जबकि ट्रक कालका की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। इस सड़क हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए धर्मपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपदा विभाग के अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में एक नाबालिग समेत कुल चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सोलन के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहिमाचल : सोलन में ट्रक और बस की टक्कर में 35 लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब