लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 34,973 नए मामले, 260 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 10, 2021 11:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34,973 नए मामले सामने आने के बाद, कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,74,954 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3,90,646 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 260 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,42,009 हो गई। देश में अभी 3,90,646 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,968 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.49 प्रतिशत है।

आकंड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 53,86,04,854 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,87,611 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत है, जो पिछले 11 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत है, जो पिछले 77 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,23,42,299 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 72.37 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 260 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 125 लोग और महाराष्ट्र के 55 लोग थे। महाराष्ट्र ने आंकड़ों का पुन:मिलान किया है, जिससे बृहस्पतिवार की तुलना में कुल मामलों और संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या में कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक संक्रमण से कुल 4,42,009 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,017 लोग, कर्नाटक के 37,462 लोग, तमिलनाडु के 35,094 लोग, दिल्ली के 25,083 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,863 लोग, केरल के 22,126 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,539 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?