लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 3382 मामले, तेलंगाना में 917 नए मरीज

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:56 IST

Open in App

बेंगलुरु/हैदराबाद, 30 जून कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 3382 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28,43,810 हो गयी जबकि 111 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 35,040 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

कर्नाटक में 76,505 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 12,763 और मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 27,32,242 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत और मृत्यु दर 3.28 प्रतिशत हो गयी है। बेंगलुरु शहर जिले से 813 मामले आए और 11 लोगों की मौत हो गयी। वहीं मैसुरु में 367 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 14 लोगों की मौत हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,71,112 नमूनों की जांच की गयी और अब तक 3.43 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कर्नाटक में बुधवार को 1,86,558 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली। राज्य में अब तक 3.43 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

वहीं, तेलंगाना में बुधवार को कोविड-19 के 917 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6,23,510 हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 3,661 लोग दम तोड़ चुके हैं।

एक बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र से सबसे ज्यादा 108 मामले आए। नलगोंडा से 71 और करीमनगर से 66 मामले आए। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1006 लोगों के ठीक हो जाने से अब तक 6,06,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 13,388 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बुलेटिन में कहा गया कि बुधवार को 1,09,802 नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 1,86,71,907 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत और ठीक होने की दर 97.26 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए