लाइव न्यूज़ :

फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी पाने वाले मथुरा के 33 शिक्षक बर्खास्त

By भाषा | Updated: December 12, 2019 19:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा के 59 अध्यापकों के खिलाफ जांच के बाद 33 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है। वर्ष 2004-05 में आगरा विवि से बीएड की डिग्री हासिल करने वाले जिन 33 शिक्षकों की मार्कशीट फर्जी पाई गई थी

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कथित तौर पर फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी पाने वाले मथुरा के 59 अध्यापकों के खिलाफ जांच के बाद 33 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है।

कार्यवाहक बेसिक शिक्षाधिकारी रामतीर्थ वर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वर्ष 2004-05 में आगरा विवि से बीएड की डिग्री हासिल करने वाले जिन 33 शिक्षकों की मार्कशीट फर्जी पाई गई थी, उनकी बर्खास्तगी की जा रही है। जबकि छेड़छाड़ की गई अंकतालिका वाले शेष शिक्षकों के मामले की जांच जारी है।’’

सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच के लिए 2016 में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) की छानबीन में आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सत्र 2004-05 में बीएड डिग्री हासिल करने वाले 4,700 शिक्षकों की अंकतालिकाएं गड़बड़ पाई गई थी।

उन्होंने बताया कि इनमें से कई डिग्रियां पूरी तरह से फर्जी थी, तो कई की अंकतालिकाओं में छेड़छाड़ की गई थी। इसमें मथुरा के 59 शिक्षकों के कागजात भी फर्जी पाए गए थे। उन्होंने बताया कि इन सभी को सितम्बर माह में निलंबित कर दिया गया था।

गत माह इन सभी को सेवा समाप्ति का नोटिस देते हुए 26 नवम्बर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया गया था। इनके खिलाफ एसआईटी द्वारा बर्खास्तगी की कार्रवाई की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर ने 33 अध्यापकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो