लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में स्वास्थ्य मंत्री सहित संक्रमण के 3232 नये मामले

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:46 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 3,232 नये मामले सामने आये हैं। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,47,168 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से 18 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,181 तक पहुंच गया।

राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

शर्मा ने सोमवार सुबह ट्वीट से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘कोरोना के शुरूआती लक्षण आने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 18 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,181 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 416, जोधपुर में 220, अजमेर में 165, बीकानेर में 158, कोटा में 125, भरतपुर में 101, उदयपुर में 84, और पाली में 82 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,20,871 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 3,232 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,47,168 हो गयी जिनमें से 24,116 रोगी उपचाराधीन हैं।नये मामलों में जयपुर में 599, जोधपुर में 435,अलवर में 276, कोटा में 275, अजमेर में 187,बीकानेर में 182, भीलवाड़ा में 160, नागौर में 134, गंगानगर में 102, उदयपुर में 100,भरतपुर में 90, हनुमानगढ में 88 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए