लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 के 3,218 नए मामले, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 10:01 IST

Open in App

ठाणे, 27 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,218 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,02,559 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

आठ मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 6,424 पर पहुंच गई है।

अभी तक 2,72,362 मरीज इस बीमारी से उबरे चुके हैं जिससे संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 90.01 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब भी 23,773 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 48,608 हो गए हैं जबकि 1,217 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर