लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 32 नये मामले

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:26 IST

Open in App

ईटानगर, 19 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 54,060 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की तादाद 271 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 461 मरीज उपचाराधीन हैं जोकि संक्रमण के कुल मामलों का 0.85 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 53,328 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे की अवधि में 76 मरीज ठीक हुये हैं।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 98.64 प्रतिशत हो गयी है।

प्रदेश में अब तक 11.14 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 2,975 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। संक्रमण की दर 1.07 प्रतिशत बनी हुई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 10.78 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए