लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 , जम्मू कश्मीर में 96 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: September 4, 2021 01:18 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर, पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 96, 32, 12 और चार नये मामले सामने आये। पंजाब और हरियाणा में संक्रमण से दो-दो लोगों की मौत भी हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में संक्रमण के 96 नये मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,25,714 हो गयी है, जिनमें से 319925 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 4,409 पर स्थिर है। पंजाब सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 32 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 600745 हो गयी है जिनमें से 583957 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । इसमें कहा गया है कि राज्य में संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16437 हो गयी है। हरियाणा सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 12 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,70,534 पर पहुंच गयी है जिनमें से 760208 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में दो और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 9,681 हो गयी है।केंद्रशासित चंडीगढ़ में संक्रमण के चार नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 65114 हो गयी है, जिनमें से 64260 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । यहां मरने वालों का आंकड़ा 814 पर स्थिर है । बुलेटिन के अनुसार जम्मू कश्मीर में 1,380 मामले उपचाराधीन हैं जबकि पंजाब में 351, हरियाणा में 301 और चंडीगढ़ में 40 मामले उपचाराधीन हैं । बुलेटिन के अनुसार जम्मू कश्मीर में म्यूकरमाइकोसिस के 45 मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत