लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 31,445 नये मामले; 215 संक्रमितों की मृत्यु

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:43 IST

Open in App

केरल में बुधवार को तीन महीने के अंतराल के बाद एक दिन में कोरोना वायरस के 30,000 से ज्यादा मामले सामने आये, वहीं जांच के मामलों में संक्रमण दर बढ़कर 19 प्रतिशत हो गयी।एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में बुधवार को संक्रमण के 31,445 नये मामले सामने आये और कुल संक्रमितों की संख्या 38,83,429 हो गयी, वहीं 215 और संक्रमितों की मृत्यु के साथ राज्य में संक्रमण से मृतक संख्या 19,972 पहुंच गयी। पिछली बार केरल में 20 मई को एक दिन में संक्रमण के मामले 30,000 के पार चले गये थे और उस दिन 30,491 नये कोविड-19 रोगियों का पता चला था। राज्य सरकार ने संक्रमण को और बढ़ने से रोकने के लिए सघन स्क्रीनिंग कार्यक्रम की घोषणा की है। स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि ओणम त्योहार के बाद राज्य में जांच के मामलों में संक्रमण दर (टीपीआर) 20 प्रतिशत से अधिक हो सकती है तथा संक्रमण के मामले भी बढ़ेंगे। केरल में बकरीद त्योहार के बाद 27 जुलाई से रोजाना संक्रमण के लगभग 20,000 नये मामले आ रहे हैं। बकरीद के दौरान सरकार ने कुछ दिन के लिए कोविड संबंधी पाबंदियों में ढील दी थी। विज्ञप्ति में बताया गया कि मंगलवार से संक्रमण से 20,271 लोग उबर चुके हैं और राज्य में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की कुल संख्या 36,92,628 हो गयी है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,70,292 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए