लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 3,135 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 12:43 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 31 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,135 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,15,840 हो गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 15 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,469 हो गई। ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 2.04 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,79,532 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 88.50 प्रतिशत है। जिले में अभी 29,839 लोगों का इलाज चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 49,938 मामले सामने आए हैं तथा 1,223 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए