लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 309 नए मामले, सात और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 15:07 IST

Open in App

पुडुचेरी, 14 जून पुडुचेरी में कोविड-19 के 309 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,837 हो गई। पुडुचेरी में लगातार नए मामलों में कमी आ रही है, एक दिन पहले यहां 402 नए मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में 7,657 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच करने के बाद 309 नए मामले सामने आए। इस अवधि में 686 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,199 हो गई।

उन्होंने बतया कि नए मामलों में पुडुचेरी में 240, कराईकल में 47, माहे में 14 और यानम में आठ नए मामले सामने आए। लगातार तीन दिन से 500 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 4,947 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि जिन सात लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई उनमें से चार पुडुचेरी और तीन कराईकल से थे। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक संक्रमण से कुल 1691 लोगों की मौत हुई है। कुल 11,73,519 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और सोमवार को नमूनों के संक्रमित आने की दर 4.04 प्रतिशत थी। मरीजों के ठीक होने की दर 94.12 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अब तक 36,429 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,649 कर्मियों को टीका लग चुका है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दूसरे चरण में अब तक वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 2,12,820 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए