लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 3,040 नए मामले, शिक्षण संस्थान 10 मई तक बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: April 29, 2021 23:35 IST

Open in App

शिमला, 29 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण से 40 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,447 हो गयी। वहीं संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 3,040 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96,929 तक पहुंच गयी।

महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच राज्य सरकार ने वायरस की रोकथाम के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थानों को 10 मई तक बंद रखने की घोषणा की है।

राज्य के विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने कहा कि मौत के इन मामलों में 23 दिन के बच्चे की मौत भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 17,835 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिंदल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,241 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 77,576 हो गयी है।

इस बीच, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 10 मई तक बंद रखने की घोषणा की। इससे पहले सरकार ने एक मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए