लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 30,203 नये मामले, 115 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:00 IST

Open in App

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 30,203 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 40,57,233 हो गयी जबकि 115 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,788 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,60,152 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर बढ़कर 18.86 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 3,15,52,681 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,687 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 38,17,004 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,18,892 हो गयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक मलाप्पुरम जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,576 नये मरीज सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 3,548, कोल्लम में 3,188, कोझीकोड में 3,066, त्रिशूर में 2,806, पलक्कड़ में 2,672, तिरुवनंतपुरम में 1,980, कोट्टायम में 1,938, कन्नूर में 1,927, अलाप्पुझा में 1,833, पठानमथिट्टा में 1,251, वायनाड में 1,044 और इडुक्की में कोरोना वायरस संक्रमण के 906 नये मामले सामने आए हैं। केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 5,45,393 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 31,707 लोग अस्पतालों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो