लाइव न्यूज़ :

ठाणे जिले में कोविड-19 के 301 नए मामले, 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 23, 2021 10:09 IST

Open in App

ठाणे, 23 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 301 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,51,375 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को 10 और मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,104 हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.43 फीसदी है। अब तक 2,41,588 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिसके बाद स्वस्थ होने की दर 96.10 फीसदी है।

जिले में अभी 3,683 मरीजों का उपचार चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 44,974 हो गई और अब तक 1,196 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जिला प्राधिकारियों ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार को 1,805 स्वास्थ्यकर्मियों को ठाणे के 23 केंद्रों पर टीके लगाए गए। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 6,739 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर