लाइव न्यूज़ :

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में 300 बेड का कोविड देखभाल केंद्र खुला

By भाषा | Updated: May 10, 2021 12:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई मध्य दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में सोमवार दोपहर से 300 बेड के साथ गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केंद्र खोला गया है।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि मंगलवार को 100 और बेड उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘दिल्ली सरकार के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल से 50 डॉक्टरों द्वारा कोविड देखभाल केंद्र का प्रबंधन किया जा रहा है। उनके सहयोग के लिए 150 नर्सों और वार्ड ब्वॉय की टीम भी तैनात है।’’

सिरसा ने बताया कि सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। इन्हें 150 डी-टाइप सिलेंडर से जोड़ा गया है। कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिविर और फेबीफ्लू जैसी जरूरी दवा की भी व्यवस्था की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन मरीजों को प्रति मिनट 20 लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी, उनका उपचार यहां हो सकता है। उपचार, एंबुलेंस सेवा और खाना की व्यवसथा पूरी तरह निशुल्क होगी।’’

सिरसा ने कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोविड केंद्र के लिए दो करोड़ रुपये दान दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए