लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: 30,622 लोगों ने किया पलायन, जानें क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2018 11:38 IST

छत्तीसगढ़ से लोग पालायन कर रहे हैं। सरकार के द्वारा लोगों के पायालन का कारण रोजगार का अभाव नहीं बताया जा रहा।

Open in App

रायपुर, 4 जुलाई: छत्तीसगढ़ से लोग पालायन कर रहे हैं। सरकार के द्वारा लोगों के पायालन का कारण रोजगार का अभाव नहीं बताया जा रहा। खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस सदस्य बृहस्पत सिंह के सवाल का लिखित जवाब पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने दिया है। उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि प्रदेश में साल 2018-19 में 15 जून की स्थिति में 30,622 लोगों ने पलायन किया है। 

उन्होंने बताया कि लोग रोजगार के अभाव में ये पालायन नहीं कर रहे हैं। वहीं, परंपरागत एवं अधिक पारिश्रमिक के लिए साल 2014-15 में 53502, साल 2015-16 में 44029, साल 2016-17 में 44357, साल 2017-18 में 48024 एवं साल 2018-19 में 15 जून तक 30622 लोगों ने अभी तक राज्य से पलायन किया है। 

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया है कि साल 2014-15 से 2018-19 में मई 2018 की स्थिति में केंद्रीय शासन से छत्तीसगढ़ शासन को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आपदा प्रबंधन के तहत अभी तक राशि प्राप्त नहीं हुई है जि कारण से वह लोगों को मदद नहीं कर पा रहे हैं। जबकि राजस्व विभाग को भारत सरकार से राज्य आपदा मोचन निधि तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि से 2314.73 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। 

मंत्री के मुताबिक राज्य सरकार  पलायन रोकने के लिए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सूखाग्रस्त तहसीलों में 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराते हुए 200 दिवस तक का रोजगार पंजीकृत परिवारों को उपलब्ध कराया गया। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रदेश में 38181 कार्य चल रहे हैं, जिसमें 493447 मजदूर कार्यरत हैं। लेकिन पायलन से एक बात साफ है कि रोजगार की कमी ही लोगों के पायलन का पहला और आखिरी कारण है। बीते दिनों रोजगारी की  कमी के कारण पायालन की बात सामने भी आई थी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत