लाइव न्यूज़ :

डेंगू से 30 लोगों की मौत, देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: August 4, 2018 19:15 IST

केरल में 22 जुलाई तक 2897 मामले सामने आए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत हुई।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त: मॉनसून शुरू होने बाद से डेंगू से देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस वर्ष 22 जुलाई तक 30 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत देश भर में 14,233 मामले सामने आए हैं।

केरल में 22 जुलाई तक 2897 मामले सामने आए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में करीब 1903 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। राज्य में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। एनवीबीडीसीपी के आंकड़े के मुताबिक इस वर्ष दिल्ली में अब तक डेंगू के 90 मामलों की पुष्टि हुई, हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।

वर्ष 2017 में देश भर में डेंगू के एक लाख 88 हजार 401 लोग प्रभावित हुए थे और 325 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने दिल्ली सहित 20 राज्यों के प्रधान सचिवों के साथ 27 अप्रैल को इस मसले पर समीक्षा बैठक की थी। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील