लाइव न्यूज़ :

J&K Update: सुरक्षाबलों ने 24 घंटों में 8 आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 12, 2021 15:48 IST

कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने बीते 24 घंटों के भीतर 8 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से 5 आतंकवादियों को आज शोपियां में और 3 आतंकियों को बीते दिन ढेर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदो आतंकियों की अभी शिनाख्त होना बाकी है।7 नागरिकों की हत्या के बाद सेना का आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

जम्मू, 12 अक्तूबर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 24 घंटों के भीतर 8 आतंकियों को मार गिया है जिसमें आज 5 तो बीते दिन 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों में एक बिहार के प्रवासी नागरिक का भी हत्यारा शामिल था। 

फेरीपोरा में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

वहीं अधिकारियों ने बताया कि शोपियां में देर रात से जारी मुठभेड़ में आखिरकार सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों को मारने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार कहा परंतु जब उन्होंने हर बार उनकी अपील का जवाब गोलीबारी से दिया तो आज तड़के सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में एक के बाद एक तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए तीनों आतंकियों में से फिलहाल एक की आतंकी पहचान मुख्तार शाह निवासी गांदरबल के तौर पर हुई है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि इन तीन आतंकियों में शामिल मुख्तार शाह वही था, जिसने गत दिनों श्रीनगर में रेहड़ी लगाने वाले बिहारी निवासी विरेंद्र पासवान की हत्या की थी। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था और यहां शोपियां में छिप गया था। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये लश्कर-ए-तैयबा के द रजिस्टेंस फ्रंट से संबंधित थे। यही नहीं इनमें शामिल मुख्तार शाह ने ही गत दिनों श्रीनगर में रेहड़ी करने वाले बिहार निवासी पासवान की हत्या की थी। हत्या करने के बाद वह शोपियां में जा छिपा था। 

कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि दो आतंकियों की अभी शिनाख्त होना बाकी है। मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार-गोला बारूद व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। दरअसल पुलिस की अपील का जवाब गोली से दिया तो जवाबी कार्रवाई में एक के बाद एक तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuकश्मीर मुठभेड़आतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप