लाइव न्यूज़ :

पुंछ में LOC पर बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के मेजर समेत 3 जख्मी, हिरासत में पाकिस्तानी नागरिक

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 29, 2022 19:42 IST

पुंछ में एलओसी के पास शुक्रवार को माइन ब्लास्ट हो गया है, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवाब घायल हो गए हैं। कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना के जवान नियमित गश्त कर रहे थे, इस दौरान धमाका हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना के जवानों द्वारा नियमित रूप से की जाने वाली गश्ती के दौरान हुआ धमाका घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जारी है तीनों का इलाज

जम्मू: प्रदेश के एलओसी से सटे पुंछ सेक्टर में सेना का एक मेजर रैंक का अफसर और दो जवान उस समय जख्मी हो गए जब एक बारूदी सुरंग का विस्फोट हुआ। इस बीच पुंछ से सटे राजौरी जिले में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी पकड़ा गया है।

पुंछ में एलओसी के पास शुक्रवार को माइन ब्लास्ट हो गया है, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवाब घायल हो गए हैं। कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना के जवान नियमित गश्त कर रहे थे, इस दौरान धमाका हो गया है। सुरक्षाबलों ने घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जख्मी होने वालों की पहचान मेजर गुरूंग, नायब सूबेदार दलबीर और हवालदार हुकुम के तौर पर हुई है।

इस बीच राजौरी में एलओसी के पास से भारतीय सेना के जवानों ने एक अधेड़ उम्र के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थिति में एलओसी के पास घूम रहा था। सेना ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। सेना ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सेना ने जिला राजौरी की तहसील मंजाकोट के सेक्टर तारकुंडी में एलओसी के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान कोटली के ममूद अली (55) के तौर पर हुई है। व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबम विस्फोटभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील