लाइव न्यूज़ :

बिहार के लखीसराय जिले में गुरुवार को सुबह-सुबह हुए एक भीषण सड़क में 3 इंजीनियरिंग छात्रों की हुई दर्दनाक मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2025 16:09 IST

बताया जाता है कि तीनों छात्र ऑटो रिक्शा से जमुई की तरफ से आ रहे थे। वे संभवतः अपने शिक्षण संस्थान या घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

Open in App

पटना:बिहार में लखीसराय जिले और जमुई जिले के सीमा पर तेतरहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह-सुबह हुए एक भीषण सड़क में तीन इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना लखीसराय के तेतरहाट थाना क्षेत्र में घटी, जहां एक अज्ञात वाहन ने छात्रों के ऑटो को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि तीनों छात्र ऑटो रिक्शा से जमुई की तरफ से आ रहे थे। वे संभवतः अपने शिक्षण संस्थान या घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत छात्रों की पहचान अभी तक पूरी तरह नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वे इंजीनियरिंग के छात्र थे। पुलिस छात्रों के पहचान और उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर के बाद ऑटो कई मीटर तक घसीटता चला गया। छात्रों के शव सड़क पर बिखर गए और चारों ओर मातम पसर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को नाजुक हालत में नजदीकी अस्पताल भेजा। 

घटना को अंजाम देने वाला वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। तेतरहाट थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस दिल दहला देने वाले हादसे से हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। एक चश्मदीद ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि हम सब दौड़ पड़े। ऑटो पूरी तरह से पिचक चुका था और छात्र सड़कों पर तड़प रहे थे।

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष