लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा-3 करोड़ परिवार, जो झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे थे और पक्के घर नहीं थे, एक ही योजना से अब 'लखपति' हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2021 14:34 IST

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी और गाजियाबाद सहित 7 शहरों के लिए FAME-II के तहत 75 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने गरीबों के खातों में करीब 1 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी तीन करोड़ गरीब परिवार लखपति बन चुके हैं।वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की सरकार गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी। 

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटीज मिशन और अमृत के तहत उत्तर प्रदेश की 75 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी और गाजियाबाद सहित 7 शहरों के लिए FAME-II के तहत 75 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ने गरीबों के खातों में करीब 1 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 3 करोड़ परिवार, जो झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे थे और जिनके पास पक्के घर नहीं थे, उन्हें एक ही योजना से 'लखपति' बनने का अवसर मिला। बड़ी बात है.... ये लोग अब 'लखपति' हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी। प्रधानमंत्री ने लखनऊ में 'न्यू अर्बन इंडिया थीम' पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन-सह-एक्सपो में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 75000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से आवास सौंपने के बाद अपने संबोधन में कहा "मुझे वह दिन भी याद आते हैं जब तमाम प्रयासों के बावजूद उत्तर प्रदेश घरों के निर्माण के मामले में आगे नहीं बढ़ रहा था। गरीबों के लिए घर बनाने का पैसा केंद्र सरकार दे रही थी, इसके बावजूद 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जो सरकार थी वह गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी।"

प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी तीन करोड़ गरीब परिवार लखपति बन चुके हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की सरकार गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश में मकानों के लिए 18 हजार करोड़ रुपये मंजूर किये गये लेकिन 18 घर भी नहीं बने जबकि योगी सरकार नौ लाख मकानों का निर्माण किया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश के लिए 18 हजार घरों की स्वीकृति दी गई थी लेकिन जो सरकार यहां थी उसने गरीबों को 18 घर भी बनाकर नहीं दिए थे। पैसा था, घरों की स्वीकृति भी थी लेकिन तब जो लोग प्रदेश को चला रहे थे वे इसमें लगातार अड़ंगा डाल रहे थे। उनका यह कृत्य राज्य के लोग कभी नहीं भूल सकते।" प्रधानमंत्री ने कहा "वर्ष 2017 के पहले और बाद के उत्तर प्रदेश का अंतर यहां के लोग अब जान गए होंगे। पहले उप्र में बिजली आती कम थी और जाती ज्यादा थी, और आती भी थी तो वहां, जहां नेता चाहते थे।

बिजली सुविधा का नहीं बल्कि सियासत का टूल थी। अब बिजली सबको सब जगह एक समान मिल रही है। अब गांव की सड़क किसी सिफारिश की मोहताज नहीं है यानी शहरी विकास के लिए जिस इच्छाशक्ति की जरूरत है वह भी आज उप्र को मिल रही है। मुझे विश्वास है कि आज प्रदेश के जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है वह योगी जी के नेतृत्व में तेजी से पूरी की जाएंगी।"

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि देश में अब तक जिन तीन करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं उन्हें एक ही योजना से लखपति बनने का अवसर मिल गया है। ये गरीब परिवार लखपति बन चुके हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा "आप लोग सोचेंगे कि मैं इतना बड़ा दावा किस आधार पर कर रहा हूं। दरअसल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में जो करीब तीन करोड़ घर बने हैं आप आज उनकी कीमत का अंदाजा लगा लीजिए... यह लोग अब लखपति हैं।"

धानमंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं अयोध्या में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम एवं नगरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा अमृत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा निर्मित पेयजल एवं सीवरेज की कुल 4,737 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मोदी ने इसके अलावा, मोदी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी भी दिखाई। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एडवांटेज स्मार्ट उत्तर प्रदेश कॉफी टेबल बुक का विमोचन तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेई पीठ का लोकार्पण भी किया।

टॅग्स :Uttar Pradesh assemblyयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशuttar pradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब