लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद के बाद हिसार में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी के नीचे आने से 3 बच्चों की मौत, 5 से 12 साल के बीच है तीनों की उम्र

By भाषा | Updated: May 12, 2020 21:52 IST

औरंगाबाद के बाद मालगाड़ी के चपेट में आने से 16 मजदूरों की मौत के बाद हरियाणा के हिसार में बड़ा हादसा हुआ है और मालगाड़ी के नीचे आने से तीन बच्चों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के हिसार में मंगलवार को मालगाड़ी के नीचे आने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा हिसार-सिरसा रेल मार्ग पर घोड़ा फार्म रोड के पास हुआ। हाल ही में औरंगाबाद के पास मालगाड़ी के नीचे आने से 16 प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद हो गई थी।

हिसार। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बाद हरियाणा के हिसार में दर्दनाक हादसा हुआ है और मंगलवार को मालगाड़ी के नीचे आने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा हिसार-सिरसा रेल मार्ग पर घोड़ा फार्म रोड के पास हुआ। हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास मालगाड़ी के नीचे आने से 16 प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि एक बच्चे ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि हादसे में मारे गए बच्चों की पहचान अजीत कुमार (8), रवि कुमार (12) और घोल राम (5) के रूप में हुई। वे सभी सत्य नगर, घोड़ा फार्म रोड के रहने वाल थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मनोज कुमार के दोनों बेटे अजीत व गोलू, जबकि सुनील कुमार का बेटा रवि रेलवे लाइन पर खेल रहे थे। इसी बीच तीनों बच्चे सिरसा की तरफ से हिसार आ रहे इलेक्ट्रिक इंजन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार निवासी मनोज कुमार व सुनील कुमार मजदूरी करते हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार (8 मई) सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। भुसावल की ओर पैदल जा रहे ये मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। ये सभी महाराष्ट्र के जालना की एक स्टील फैक्टरी में काम करते थे।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मृतक मजदूरों  के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्रेन दुर्घटना में मारे गए मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

टॅग्स :हरियाणारेल हादसाchild
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत