लाइव न्यूज़ :

मथुरा में वृंदावन कुंभ के दौरान 3 बड़े हिंदू संतों ने शाही स्नान में भाग लेने से किया इनकार, जानें क्या है वजह

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2021 07:58 IST

अयोध्या स्थित महा निर्वाणी अखाड़ा के प्रमुख महंत धर्मदास समेत 3 बड़े संतों ने शेष तीन शुभ दिनों- 9, 13 और 25 मार्च को नदी में "शाही स्नान" के बहिष्कार करने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देशासन स्तर पर पहले भी यमुना के गंदगी के मुद्दे को उठते ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।संतों ने किया ऐलान, अगले 'शाही स्नान' में, हम यमुना में पवित्र डुबकी तभी लगाएंगे, जब पानी साफ होगा।

मथुरा: यमुना के गंभीर जल प्रदूषण को रेखांकित करते हुए, देश के तीन प्रमुख हिंदू संतों ने शनिवार को संकल्प लिया कि वे वर्तमान में चल रहे वृंदावन कुंभ के दौरान बाकी 'शाही स्नान’ में तब तक भाग नहीं लेंगे, जब तक कि नदी का पानी साफ नहीं हो जाता।

अयोध्या स्थित महा निर्वाणी अखाड़ा के प्रमुख महंत धर्मदास ने शेष तीन शुभ दिनों- 9, 13 और 25 मार्च को नदी में "शाही स्नान" का बहिष्कार करने की घोषणा की। उन्होंने आगामी कुंभ मेले के लिए भी ऐसी घोषणाएं कीं।

वैष्णवी अखाड़ों- महा निर्मोही और महा दिगंबर अखाड़ा के प्रमुखों की उपस्थिति में हुई घोषणा-

महंत धर्मदास ने दो अन्य वैष्णवी अखाड़ों- महा निर्मोही और महा दिगंबर अखाड़ा के प्रमुखों की उपस्थिति में यह घोषणा की। महंत धर्मदास ने कहा, "अगले 'शाही स्नान' में, हम यमुना में पवित्र डुबकी तभी लगाएंगे, जब पानी साफ होगा।" दो अन्य अखाड़ों के प्रमुखों ने इस पर सहमति व्यक्त की। 

लॉकडाउन के बाद भी यमुना नदी का पानी स्वच्छ नहीं हुआ-

लॉकडाउन के बाद वातावरण थोड़ा साफ-सथुरा हुआ, लेकिन यमुना नदी का पानी स्वच्छ नहीं हुआ। मथुरा शहर से निकल रहे नालों की गंदगी से यमुना मैली हो रही है। इस गंदगी को रोक पाने में नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने घाटों पर जाल लगाकर कूड़े को यमुना में जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन नमामि गंगे के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा न हटाने के कारण स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि शंतों ने नदी में शाही स्नान करने से ही इनकार कर दिया है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मथुराकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर