लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में दूसरे दौर के पहले दिन 29,884 लगाया गया टीका

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:01 IST

Open in App

मुम्बई, 16 फरवरी महाराष्ट्र में कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे दौर के पहले दिन 29,884 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाया गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि विभाग के अनुसार मुम्बई में सोमवार को दूसरी खुराक लेने के लिए महज 71 स्वास्थ्यकर्मी ही पहुंचे जबकि 1522 स्वास्थ्यकर्मियों और 3610 अग्रिम मोर्चा कर्मियों ने पहली खुराक ली थी।

एक बयान के अनुसार 29,884 लाभार्थियों के जुड़ने से महाराष्ट्र में टीकाकरण शुरू होने के बाद से अबतक टीकाकरण की संख्या 7,13,672 तक पहुंच गयी है।

उसके मुताबिक सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक 766 टीकाकरण केंद्रों पर जिन 29,884 लोगों को टीका दिया गया उनमें 25,205 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिममोर्चा कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 4,679 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।

विभाग का कहना है कि सोमवार को जिन 25,205 को टीका लगाया उनमें 9,556 स्वास्थ्यकर्मी और 15,649 अग्रिममोर्चा कर्मी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए