लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस के 29 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या पहुंची 2393, हो चुकी है 52 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: April 29, 2020 14:59 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2393 हो गई है, जबकि 52 लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए हैं।29 मामलों में से सबसे ज्यादा 11 मामले अजमेर से सामने आए है।इसके बाद जयपुर में 8 और चितौड़गढ़ में 5 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस का कहर राजस्थान में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2393 हो गई है। राजस्थान में इस महामारी से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "राजस्थान में आज (बुधवार) कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2393 हो गई है। राज्य में अब तक 52 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है और 781 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।"

अजमेर से 11 और जयपुर में 8 नए मामले आए सामने

बता दें कि 29 मामलों में से सबसे ज्यादा मामले अजमेर से सामने आए है, जहां 11 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जयपुर में 8 और चितौड़गढ़ में 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, कोटा और धौलपुर में एक-एक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देशभर में 31 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना वायरस से 31332 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 7695 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी भी कोरोना वायरस के 22629 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना से हो चुकी से 400 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 9318 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। राज्य में 1388 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई से आए हैं यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई है। मुंबई में पिछले तीन दिनों में कोरोना के 1,000 नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाराजस्थानजयपुरकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे