लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 286 नये मामले सामने आये, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 दिसंबर ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 286 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,51,241 हो गयी। नये संक्रमितों में 40 बच्चे भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो जाने से प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 8,431 हो गयी है। खुर्दा जिले में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई जबकि बारगढ़ जिले में एक मरीज की जान गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अभी 2,137 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,40,620 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 217 मरीज ठीक हुये।

खुर्दा जिले में संक्रमण के सर्वाधिक 147 नये मामले सामने आए। राज्य के 30 में से 14 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य में 58,816 नमूनों की कोविड-19 जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण की दर 0.49 प्रतिशत है। ओडिशा में अब तक करीब 1.72 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए