लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 286 नए मामले आए, सात और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:23 IST

Open in App

बेंगलुरु/पणजी, 11 नवंबर कर्नाटक में कोविड-19 के 286 नए मामले आने के साथ अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,91,142 हो गई है।वहीं सात और कोविड मरीजों की मौत दर्ज की गई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 38,138 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वहीं,गोवा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 23 नए मामले आए, लेकिन किसी की मौत इस अवधि में दर्ज नहीं की गई है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान राज्य में 289 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई है। अबतक राज्य में 29,44,958 मरीज महामारी को मात दे चुके है।।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को सामने आए 286 नए मामलों में 169 संक्रमित अकेले बेंगलुरु शहर के हैं। वहीं, इस अवधि में शहर के 171 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जबकि तीन मरीजों की जान गई।

राज्य में इस समय 8,017 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) 0.25 प्रतिशत है। कर्नाटक में संक्रमण से मृत्युदर 2.44 प्रतिशत है।

गोवा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 23 और संक्रमितों के मिलने से राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,78,422 हो गई है। हालांकि, गत 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है और मृतकों की संख्या 3,371 पर स्थिर है।

राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 19 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 1,74,753 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय गोवा में 298 उपचाराधीन मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट243 रन भी कम पड़े, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया धमाकेदार चेज, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट243 रन पड़े कम, घर में मुंबई इंडियन्स की एक और हार?, सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, अभिषेक-हेड ने 52 गेंद में कूटे 129 रन?

क्राइम अलर्टधार दुर्घटनाः पिकअप में सवार 12 मजदूरों की मौत, 13 लोग घायल, 8 से 10 बच्चे भी शामिल

क्रिकेटदिल को छूया, प्यार दिखाया?, नहीं खेल रहे हिटमैन, रोहित शर्मा के 39वें जन्मदिन पर वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने 'हैप्पी बर्थडे' गाया, वीडियो

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारत अधिक खबरें

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारतनागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी