लाइव न्यूज़ :

श्राद्ध में खाना खाने से बिहार के कटिहार में 284 लोग पड़े बीमार, 4 की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: February 8, 2023 08:27 IST

सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि श्राद्ध के दौरान परोसे गए भोजन का नमूना जांच के लिए एकत्रित करने का निर्देश दिया गया है; जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि किस कारण लोग अचानक बीमार पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देशिशिया गांव स्थित विद्यालय भवन में वर्तमान में 105 लोग अभी भी इलाजरत हैं। बीमार लोगों में से चार लोगों की गंभीर स्थिति के बाद पूर्णिया जिला रेफर किया गया है।सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

कटिहारःबिहार के कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत शिशिया गांव में सोमवार की रात एक व्यक्ति के श्राद्ध का भोज खाने से 284 बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिशिया गांव स्थित एक विद्यालय भवन जहां चिकित्सकों द्वारा कैंप कर बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है, का निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और जब तक लोग पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते उनका समुचित इलाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्राद्ध के दौरान परोसे गए भोजन का नमूना जांच के लिए एकत्रित करने का निर्देश दिया गया है; जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि किस कारण लोग अचानक बीमार पड़े। सिंह ने बताया कि बीमार लोगों में से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पडोसी पूर्णिया जिला रेफर किया गया है।

शिशिया गांव स्थित विद्यालय भवन में वर्तमान में 105 लोग अभी भी इलाजरत हैं जबकि अन्य को उपचार के बाद घर जाने की अनुमति दे गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि शिशिया गांव निवासी राम प्रसाद सिंह के निधन के बाद उनके परिजनो ने सोमवार की रात श्राद्ध भोज का आयोजन किया था। 

टॅग्स :बिहारकटिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया