लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए सामने

By भाषा | Updated: April 17, 2021 12:16 IST

Open in App

ईटानगर, 17 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 28 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,948 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य सतर्कता अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कारण मारे गए लोगों की संख्या 56 है।

राज्य में 28 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 24 का पता रैपिड एंटीजन जांच, तीन का पता आरटी-पीसीआर और एक का पता ट्रूनैट प्रक्रिया से चला।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन में आठ, लोअर दिबांग वैली में सात, वेस्ट कामेंग में पांच, पापुम्पारे और ईस्ट कामेंग में दो-दो तथा लेपा राडा और ईस्ट सियांग जिले में एक-एक मामला सामने आया है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों में सेना के दो जवान और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का एक जवान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 16,800 लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके है और लोगों के स्वस्थ होने की दर 99.13 प्रतिशत है और संक्रमित पाए जाने की दर 0.54 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 571 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच के साथ ही अब तक कुल 4,19,072 नमूनों की जांच हो चुकी है।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 1,65,414 लोगों का टीकाकरण हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर