लाइव न्यूज़ :

UP के आगरा में 48 घंटे में 28 कोरोना मरीजों की हुई मौत!, जानें प्रियंका गांधी के आरोप पर डीएम ने क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: June 23, 2020 16:06 IST

प्रियंका गांधी ने सोमवार दोपहर आगरा में मौतों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की कोरोना टेस्टिंग और इलाज की पॉलिसी पर सवाल उठाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजिला प्रशासन ने एक तरह से अपने उपर लग रहे आरोपों पर सफाई दी और साथ ही प्रियंका गांधी के आरोपों को गलत बताया है।प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। आगरा के डीएम ने कहा कि पिछले 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु की खबर असत्य है।

आगरा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के आगरा अस्पताल में बीते 48 घंटे में 28 लोगों के मौत की खबर को ट्वीट कर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया है। इसके बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो जिला के डीएम ने प्रियंका गांधी के ट्वीट के जवाब में एक ट्वीट किया। 

इस ट्वीट के माध्यम से जिला प्रशासन ने एक तरह से अपने उपर लग रहे आरोपों पर सफाई दी और साथ ही प्रियंका गांधी के आरोपों को गलत बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा था कि आगरा में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर देश के दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों से भी अधिक है। 

जानिए क्या है पूरा मामला-

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार दोपहर एक ट्वीट किया था। इसमें एक अखबार की वेबसाइट के हवाले से लिखा, ‘‘आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। सरकार की नो टेस्ट-नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया।

अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो बहुत घातक होने वाला है।’’

आगरा के डीएम ने प्रियंका गांधी को दिया ये जवाब-

प्रियंका गांधी के ट्वीट के जवाब में आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह ने प्रियंका के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘जिस अखबार में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के संबंध में डेथ ऑडिट का हवाला दिया गया है। पिछले 109 दिनों में आगरा में अब तक कुल 1136 केस और 79 की मौत हुई है। पिछले 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु की खबर असत्य है।’’

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले-

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूपी में कोरोना संक्रमण के 6152 एक्टिव मामले हैं। इसके अलावा, 11,601 मरीज राज्य में ठीक होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। राज्य में कोरोना से 569 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 18,322 हो गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसप्रियंका गांधीआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप