लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोविड-19 के 2,788 नए मामले, 19 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2020 21:28 IST

Open in App

चंडीगढ़,12 नवंबर हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,788 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,93,111 हो गयी। इसके अलावा 19 और संक्रमित मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,979 हो गयी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से हिसार में छह, फरीदाबाद में चार, गुरुग्राम में तीन, जींद और भिवानी में दो-दो, झज्जर और सिरसा में एक-एक मरीज की मौत हुई।

बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों में बृहस्पतिवार को संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए उनमें गुरुग्राम के 692, फरीदाबाद के 598 और हिसार के 285 मामले शामिल हैं।

राज्य में अभी 18,867 लोगों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 89.21 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए