लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 2,710 नए मामले आए, 6,567 लोग ठीक हुए

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 नवंबर केरल में सोमवार को कोविड-19 के 2,710 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,290 तक पहुंच गई। वहीं, 6,567 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

राज्य में वर्तमान में 70,925 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 4,54,774 लोग ठीक हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले 24 घंटों में, 25,141 नमूने जांच के लिए भेजे गए। संक्रमण की दर 10.78 प्रतिशत है। अब तक, 54,98,108 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में बीमारी के कारण 19 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,888 हो गई।

मालप्पुरम में 496 मामले, कोझीकोड में 402, एर्नाकुलम में 279, त्रिशूर में 228 और अलप्पुझा में 226 और तिरुवनंतपुरम में 204 मामले आए हैं।

सबसे कम 37 मामले वायनाड में आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए