लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 27 नए मरीज सामने आए

By भाषा | Updated: November 28, 2020 11:59 IST

Open in App

ईटानगर, 28 नवम्बर अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में 27 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,231 हो गई।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत होने के साथ मृतक संख्या बढ़कर 50 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि 27 नए मामलों में से 10 कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में, छह चांगलांग में, चार वेस्ट कामेंग में, तीन तवांग में और अंजॉ, तिरप, पापुमपारे और लेपा राडा में एक-एक मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि नए रोगियों में आठ के अलावा किसी भी मरीज में कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था।

उन्होंने बताया कि कुल 15,270 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.07 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 911 लोगों का इलाज चल रहा है, यहां लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 5.93 प्रतिशत है। अभी तक राज्य में 50 लोगों की वायरस से मौत हुई है और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए