लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड के 27 नये मामले सामने आये, किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 23, 2020 12:43 IST

Open in App

पुडुचेरी, 23 नवंबर पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में सोमवार को संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 36,718 हो गयी ।

कोविड—19 से पुडुचेरी में किसी की मौत नहीं हुयी है और मरने वालों की संख्या 609 पर बना हुआ है।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने यहां एक बयान जारी कर बताया कि संघ शासित क्षेत्र में कुल 527 मरीज उपचाराधीन हैं । उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 57 मरीजों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है । इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 35,582 हो गयी है।

बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 2,305 नमूनों की जांच की गयी और उनमें से 27 लोग संक्रमित पाये गये हैं ।

बयान में कहा गया है कि तमिलनाडु में दो मामलों के स्थानांतरण के बाद पुडुचेरी में संक्रमितों की कुल संख्या 36,718 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि संघ शासित क्षेत्र में मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत जबकि संक्रमितों के ठीक होने की दर 96.91 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए