लाइव न्यूज़ :

27 मई: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज के दिन हुआ था निधन, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: May 27, 2020 08:16 IST

27 मई का इतिहास: आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आज के दिन निधन हो गया था। वहीं, आज के ही दिन 1921में ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।

Open in App
ठळक मुद्देआज के दिन 1997 में केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा, दल में थी 20 ब्रिटिश महिलाएंसाल 1948 में आज के दिन महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू

इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं।

भारत के इतिहास की बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही शुरू हुआ था। देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1703: सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।

1813: अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया।

1895: ब्रिटिश अविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।

1908: मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।

1921: ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।

1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।

1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।

1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।

1951 : बम्बई :अब मुंबई: में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।

1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।

1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।

1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की मौत।

1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 की मौत।

1991 : आस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 मरे।

1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी।

2006 : हॉलीवुड की चार फिल्मों में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले क्रिस्टोफर रीव घोड़े से गिरे। गर्दन से नीचे के हिस्से में पक्षाघात।

1997 : केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं।

2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 की मौत।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूहिस्ट्रीब्रिटेनमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील