लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के फ्लैट में 26 साल की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, 15 लाख नकद की लूट

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:10 IST

Open in App

कोलकाता, सात जुलाई कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में 26 साल की युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और इसके बाद वहां से 15 लाख रुपये की नकदी लूट ली गयी । पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की दोपहर हुयी जब युवती अपने घर में अकेले थी । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है ।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने दो तीन अज्ञात लोगों को फ्लैट में आने की अनुमति क्यों दी । हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह उनलोगों को जानती थी । उसके साथ बलात्कार करने के बाद उन लोगों ने 15 लाख रुपये नकद लूट लिए ।’’

युवती ने बुधवार को गार्डन रीच पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है और कोलकाता पुलिस का जासूस विभाग इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि युवती को बलात्कार करने से पहले बांध दिया गया था । हमारी फोरेंसिक टीम ने फ्लैट से नमूने एकत्र किये हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए