लाइव न्यूज़ :

बहराइच में अवैध शराब के ख़िलाफ अभियान में 26 लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:54 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), पांच अप्रैल बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस ने करीब 650 लीटर शराब और सैकड़ों लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयोग होने वाला रसायन) बरामद किया और इस संबंध में 26 लोगों के खिलाफ 20 मामले दर्ज किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘जिले में कई स्थानों पर कच्ची शराब बनाने में उपयोग किया जाने वाला रसायन, शराब निर्माण के लिए बनी भट्टियां नष्ट की गयीं और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गये।’’

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचायत चुनाव में अवैध शराब का इस्तेमाल राकेने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने इसके खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया है।

कुमार ने बताया कि अभियान के तहत रविवार को जिले के रूपईडीहा, मटेरा, रामगांव, खैरीघाट, हुजूरपुर, मुर्तिहा, फखरपुर, नवाबगंज, हरदी, नानपारा, बौंडी, जरवल रोड, विशेश्वरगंज, पयागपुर, दरगाह शरीफ और कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों से उक्त बरामद की गयी। रामगांव क्षेत्र से सर्वाधिक 200 लीटर शराब व 600 लीटर लहन बरामद कर नष्ट किया गया।

एएसपी (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में शेष इलाकों में भी अभियान चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए